Doordrishti News Logo

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

कोर्ट के आदेश पर देवनगर थाने में मामला दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे। शहर के मसूरिया स्थित शांति नगर निवासी एक वृद्ध महिला से करीब 25 लाख रुपये से अधिक की राशि कथित रूप से धोखाधड़ी,छल- कपट और विश्वास में लेकर हड़पने के आरोप में पुलिस थाना देवनगर में मामला दर्ज किया गया है।

परिवादी विकास जावा ने न्यायालय में प्रस्तुत परिवाद में आरोप लगाया कि उसकी 74 वर्षीय मां,जो उम्मेद अस्पताल से वर्ष 2013 में सेवानिवृत्त हुई थीं,को सेवानिवृत्ति लाभ एवं पेंशन के रूप में प्राप्त राशि उनके बैंक खाते में जमा थी। आरोप है कि परिचित महिलाओं सपना और मधु देवी ने वृद्धा के अनपढ़ होने का फायदा उठाकर बहला-फुसलाकर वर्षों तक अलग-अलग किश्तों में 25 लाख रुपये से अधिक की राशि प्राप्त कर ली।

परिवाद के अनुसार आरोपित महिलाएं कभी वृद्धा को अपने घर बुलाती थीं तो कभी बैंक ले जाकर राशि निकलवाती थीं। आरोप है कि इस दौरान उनके परिवार के अन्य सदस्य भी बैंक ले जाने, निकासी प्रपत्र भरवाने तथा राशि प्राप्त करने में सहयोग करते थे। यह भी आरोप लगाया गया कि वृद्धा को बिना पूरी जानकारी दिए उनके नाम पर पेंशन ऋण भी स्वीकृत करवाया गया और उसकी राशि भी आरोपितों ने प्राप्त कर ली।

परिवादी का कहना है कि जब उसकी मां ने रुपये वापस मांगे तो टालमटोल करते रहे और बाद में राशि लौटाने से इनकार कर दिया। इस घटनाक्रम के कारण वृद्धा मानसिक तनाव में आ गईं और उनकी तबीयत भी प्रभावित हुई। परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि राशि के बारे में किसी को बताने पर धमकियां भी दी।

थाना प्रभारी सोमकरण ने मामले का अनुसंधान सहायक उपनिरीक्षक हीरालाल को सौंपा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान बैंक लेनदेन,दस्तावेजों एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026

समान नागरिक संहिता को लेकर प्रारूप समिति ने सुने नागरिकों के सुझाव

July 8, 2026