घर के बाहर खड़ी पैसेंजर टैक्सी चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर के बाहर खड़ी पैसेंजर टैक्सी चोरी। शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र जगदंबा कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी पैसेंजर टैक्सी चोरी हो गई।टैक्सी मालिक ने अज्ञात शख्स के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दी है।
अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त तीन तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि जगदम्बा कॉलोनी निवासी उस्मान गनी पुत्र अब्दुल अजीज ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 1 जुलाई की रात्रि के समय घर के बाहर खड़ी उसकी टैक्सी को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। दूसरी तरफ शास्त्री नगर थाने में दी रिपोर्ट में सिंधी कॉलोनी निवासी प्रियान्शु अयानी पुत्र रमेश अयानी ने पुलिस को बताया कि 1 जुलाई डा. एसएन मेडिकल कॉलेज के पास से उसकी स्कूटी चोरी हो गई।
