अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त तीन तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त तीन तस्कर गिरफ्तार। जिले की बोरून्दा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 कार्टन अवैध शराब से भरी एक पिकअप जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन तथा वृत्ताधिकारी बिलाड़ा के निर्देशन में बोरून्दा थानाधिकारी सुजानाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी और गश्त के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया।
प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को राजस्थान-गुजरात दौरे पर रहेंगे
पुलिस टीम ने बोरून्दा से खारिया खंगार की ओर जा रही एक संदिग्ध पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 50 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर उसमें सवार मेड़ता सिटी निवासी मनीष पुत्र हनुमान, बोरूंदा निवासी लादू सिंह पुत्र सोहन सिंह और देवरिया जैतारण निवासी हेमाराम पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।
