Doordrishti News Logo

महिला और उसके मित्र के साथ मारपीट,कपड़े फाड़ नग्र करने का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला और उसके मित्र के साथ मारपीट,कपड़े फाड़ नग्र करने का आरोप। जिला पश्चिम में एक महिला और उसके मित्र के साथ आधी रात को घर में घुसकर मारपीट करने और कपड़े फाडक़र नग्न करने का प्रकरण दर्ज हुआ है। पीडि़ता ने गांव के कुछ लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया है। घटना 2-3 जुलाई रात की बताई जाती है।

घर के बाहर खड़ी पैसेंजर टैक्सी चोरी

पुलिस ने बताया कि एक महिला ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 2-3 जुलाई की रात्रि के समय नामजद आरोपियों ने एकराय होकर उसके घर की दीवार फांदकर घर में घुसे और उसके तथा उसके पुरूष मित्र के साथ केबल वायर से मारपीट कर गंभीर चोटे पहुंचा कर घायल कर दिया। आरोपियों ने महिला को केबल से पीटा और कपड़े फाड़ डाले। महिला का आरोप है कि उसे नग्र कर दिया गया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर जिला पश्चिम पुलिस जांच कर रही है।