तलाक लिए बगैर दूसरी शादी रचाने का आरोप
आटासाटा से किया मना तो ससुर ने मांगे 15 लाख रुपए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तलाक लिए बगैर दूसरी शादी रचाने का आरोप। एक युवक ने पत्नी और ससुर के खिलाफ बगैर तलाक दिए दूसरी जगह शादी करके धोखाधड़ी करने का मुकदमा प्रतापनगर थाने में दर्ज कराया है।
थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि ज्योति नगर महर्षि गौतम ऋषि कॉलोनी निवासी प्रमोद पुत्र अचला राम प्रजापत ने इस्तगासा के जरिये रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसका विवाह नवंबर 2023 में बाड़मेर निवासी पोकरराम की पुत्री लीला से हुआ था। विवाह के एक से डेढ़ वर्ष तक सही ढंग से आना जाना रहा।
विवाह से पहले दोनों परिवार में किसी प्रकार की कोई शर्त नहीं थी कि परिवादी के साले की सगाई करवानी होगी,लेकिन कुछ समय बाद ही अरुण के ससुर ने उसके पिता से कहा कि उसके बेटे नरेश की सगाई करवाओ। ऐसा नहीं करने पर बेटी लीला को वापस घर ले जाने की धमकी देने लगा।
निजी अस्पताल में कैश काउंटर प्रभारी पर 29.38 लाख गबन का आरोप
जुलाई 2025 में पोकरराम और अन्य लोग अरुण के घर आए और कहा कि या तो आटा साटा के लिए लडक़ी दो या 15 लाख रुपए दो। दोनों में से एक काम करना पड़ेगा नहीं तो अपनी बेटी को ले जाएंगे।
परिवादी के परिवार वालों ने पैसे देने से मना किया तो पोकरराम लीला को लेकर चले गए। जाते समय कहा कि 15 लाख लेकर आना और लीला को ले जाना नहीं तो परिवार की बहू को भूल जाना। फरवरी 2026 में अरुण को पता चला कि पोकरराम ने उसकी पत्नी का विवाह मुकेश नामक व्यक्ति से कर दिया है।
इसको लेकर पहले रिपोर्ट दी,लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ तो कोर्ट से आदेश कर केस दर्ज करवाया है।
