Doordrishti News Logo

नशे में पटरियों पर सो गया युवक 10 मिनट खड़ी रही ट्रेन

लोको पायलट की सतर्कता से टला हादसा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यू),नशे में पटरियों पर सो गया युवक 10 मिनट खड़ी रही ट्रेन।लूणी रेलवे स्टेशन पर एक शराबी युवक पटरियों पर आकर सो गया। सूचना पर आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक ने शराबी को पटरियों से हटाया।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सहायक उपनिरीक्षक रमेश मीणा के अनुसार घटना गुरुवार अलसुबह करीब 3.15 की है। लालगढ़ साबरमती ट्रेन के लूणी पहुंचने पर सूचना मिली कि कोई व्यक्ति ट्रेन की पटरियों पर लेटा हुआ है। जिसे पटरियों से हटाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन 10 मिनट रुकी रही।

गनीमत यह रही कि लोको पायलट की सतर्कता से हादसा टल गया। ट्रेन को पहले ही रोक लिया गया। युवक की पहचान गोपाल के रूप में हुई है, जो स्टेशन के पास ही रहता है और मजदूरी का काम करता है। गोपाल ने पूछताछ में बताया कि उसने शराब पी रखी थी और पटरियों पर चला गया। नशा अधिक होने की वजह से वह वहां से उठ नहीं पाया और वहीं लेट गया। आरपीएफ ने आरोपी गोपाल को नोटिस देकर पाबंद किया है।