भामाशाह भल्लाराम लेगा ने MDMH के ट्रॉमा सेंटर में डोनेट की ट्रॉलियां

  • जन्मदिन पर अनूठी पहल
  • डॉ.विकास राजपुरोहित ने किया सम्मान
  • बोले दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भामाशाह भल्लाराम लेगा ने MDMH के ट्रॉमा सेंटर में डोनेट की ट्रॉलियां। मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में तनावड़ा निवासी भामाशाह भल्ला राम लेगा ने अपने जन्म दिवस को जनसेवा के साथ मनाया। समाजसेवी भवानी शंकर नायक की प्रेरणा से लेगा ने दुर्घटनाग्रस्त एवं गंभीर बीमार मरीजों के लिए जांच,वार्ड व आईसीयू में शिफ्ट करने हेतु ट्रॉलियां डोनेट की।

आपसी विवाद में मारपीट का आरोप,केस दर्ज

अधीक्षक ने जताया आभार
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.विकास राजपुरोहित, अधीक्षक MDM अस्पताल ने भामाशाह लेगा का साफा-माला पहनाकर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा लेगा के इस डोनेशन से अस्पताल में मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। दुःख के समय अस्पताल आने वाले लोगों को इस कार्य से बड़ी संतुष्टि मिलेगी,मरीज परेशान नहीं होंगे। डॉ.राजपुरोहित ने बताया कि लेगा पूर्व में भी अस्पताल में कूलर डोनेट कर चुके हैं।

व्यर्थ खर्च न कर जनहित में लगाएं पैसा
भामाशाह भल्लाराम लेगा ने सभी से अपील करते हुए कहा कि हमें व्यर्थ के पैसे खर्च न कर ऐसे जनहित के काम करने चाहिए। उन्होंने समाज सेवियों से निरंतर अपने जन्म दिवस पर अस्पतालों में मरीजों हेतु डोनेशन करते रहने का संदेश दिया।

ये थे मौजूद
भामाशाह सम्मान एवं डोनेशन कार्यक्रम में डॉ.विकास राजपुरोहित अधीक्षक MDM अस्पताल,पर्यावरण प्रेमी समाजसेवी प्रमोद धनदिया, संतोष सारण पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल सांगरिया,दीपक सोनी त्रिपोलिया व्यापार संघ अध्यक्ष,भवानी शंकर नायक, देवराज चौहान,पिंटू मेघवाल, समंदर सिंह मेड़तिया,जगदीश सिंह भाटी उपस्थित थे।