जोधपुर के रक्तवीर नरेंद्र सिंह राठौड़ सम्मानित

  • मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र गौरव सम्मान 2026 आयोजित
  • 133 बार रक्तदान, अंगदान,देहदान की घोषणा करने वाले राठौड़ को मिला सम्मान
  • देश में कहीं भी रक्त की जरूरत पर करेंगे मदद

मुंबई/मलाड(दूरदृष्टीन्यूज), जोधपुर के रक्तवीर नरेंद्र सिंह राठौड़ सम्मानित। अरिहंताणं रक्त सारथी संस्थान द्वारा मुंबई मलाड में रक्तदान शिविर एवं श्री छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र गौरव सम्मान 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में देश व प्रदेश से आए रक्तवीरों का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

133 बार रक्तदान करने वाले राठौड़ सम्मानित
इस सम्मान समारोह में राजस्थान जोधपुर के रक्तवीर लायन नरेंद्र सिंह राठौड़ को भी सम्मानित किया गया। राठौड़ ने अब तक 133 बार रक्तदान किया है। इसके साथ ही वे तीन बार केश (बाल)दान कर चुके हैं और अंगदान, देहदान,नेत्रदान की भी घोषणा कर चुके हैं।

आपसी विवाद में मारपीट का आरोप,केस दर्ज

कई राज्यों के रक्तवीर हुए शामिल
आयोजन के लिए राजस्थान व महाराष्ट्र की टीम ने देश के कई राज्यों से आए रक्तवीरों का सम्मान कर सभी का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में कैलाश जैन भीनमाल,संतोष मिश्रा मुंबई,मनोज जैन हैदराबाद, काजल सिंह फरीदाबाद, सोनिया शर्मा नई दिल्ली सहित कई रक्तवीर मौजूद थे।

सेवा का भरोसा दिलाया
सम्मान प्राप्त करने के बाद नरेंद्र सिंह राठौड़ ने आयोजकों और सभी साथियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान और सामाजिक कार्यों में की जा रही सेवाओं का इस मंच से सम्मान कर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया गया है।

राठौड़ ने बताया कि समारोह के दौरान दूसरे प्रदेशों से आए सभी रक्तवीरों से मुलाकात हुई और आपस में एक-दूसरे को सेवा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा, हिंदुस्तान में कहीं भी किसी को भी रक्त की जरूरत होगी तो हम आपस में एक-दूसरे की मदद करेंगे।यह आयोजन रक्तदान के प्रति जागरूकता व सामाजिक समरसता का प्रतीक बना।