Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ऩे के लिए सोमवार सुबह 5 से 24 मई सुबह पांच बजे तक सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा। कुछ आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त आमजन का वाहन लेकर सड़क़ों पर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। इस संबंध में पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में शनिवार को निषेधाज्ञा के आदेश जारी किए गए।

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) राजेश कुमार मीना ने 10 मई सुबह पांच से 24 मई सुबह पांच बजे तक निषेधाज्ञा की धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए। इस पखवाड़े में अनुमत सेवाओं के अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलेंगे। मेडिकल व आपात कालीन स्थिति को छोड़ कर कमिश्नरेट से अन्य जिलों, शहर से गांव या गांव से शहर, एक से दूसरे गांव नहीं जा सकेंगे। खाद्य सामग्री, फल-सब्जी या दूध लेने के लिए पैदल ही जा सकेंगे।

मेडिकल व आपातकालीन सेवाओं को छोड़ सभी सार्वजनिक परिवहन के साधन जैसे, रोडवेज बसें, निजी बसें, सिटी बसें, ऑटो रिक्शा, जीप आदि बंद रहेंगे। बारात के लिए भी बस, ऑटो, टैम्पो, ट्रैक्टर, जीप आदि बंद रहेंगे। शादी से संबंधित कोई भी समारोह, डीजे, बारात निकासी, प्रीतिभोज आदि पर 31 मई तक पाबंदी रहेगी। शादी घर में या कोर्ट मैरिज करने की छूट होगी। जिसमें सिर्फ 11 जनों को ही छूट दी गई है। बैण्ड-बाजा, हलवाई, टेंट व अन्य किसी भी व्यक्ति को अनुमति नहीं होगी। मैरिज गार्डन, मैरिज हॉल व होटल शादी के लिए बंद रहेंगे। सामूहिक भोज की अनुमति नहीं होगी।

ये भी पढ़े :- कोरोना के खिलाफ हमें युद्धस्तर पर करना होगा काम- शेखावत

अंतरराज्यीय व राज्य के अंदर आवश्यक माल का परिवहन करने वाले भार वाहनों के आवागमन, लोडिंग-अनलोडिंग और इनमें शामिल व्यक्तियों को छूट रहेगी। सभी उद्योग व निर्माण संबंधी इकाइयों में कार्य करने वालों को अनुमति रहेगी। समाचार पत्रों का वितरण करने वालों को सुबह 4 से 11 बजे तक की अनुमति दी गई है। इलेक्ट्रोनिक्स व प्रिंट मीडिया के कर्मचारियों को परिचय पत्र दिखाने पर आने-जाने की छूट रहेगी।

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026