Doordrishti News Logo

आठ आरोपियों को लिया पुलिस अभिरक्षा में

  • विक्की फाइटर हत्याकांड
  • पड़ताल जारी
  • पिस्टल-धारदार हथियारों की बरामदगी के प्रयास

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आठ आरोपियों को लिया पुलिस अभिरक्षा में। शहर के 12वीं रोड चौराहे के पास जानलेवा हमले में विक्की फाइटर की मौत के सभी 8 आरोपियों अजय घारू, विशाल पंडित,विश्वास तेजी उर्फ चिक्कू,मोहित चांवरिया,मनीष बोयत, साहिल राठी,प्रिंस घारू और हर्षित तंवर शामिल हैं।

सभी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। 28 जून रिमांड अवधि पूरी होने के बाद वापस सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर मौका मुआयना करवाएगी। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल, धारदार हथियार और उन वाहनों को भी जब्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं जिन पर सवार होकर आरोपी हमला करने के बाद फरार हुए थे।

महादेव मंदिर से स्पीकर मशीन और दानपात्र चोरी

उल्लेखनीय है कि 12वीं रोड पर गुरुवार रात हुए हमले में विक्की फाइटर के सिर और सन्नी हंस की पीठ में गोली लगी थी। दोनों पर धारदार हथियारों से भी हमला किया गया।

एमडीएम अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को विक्की फाइटर की मौत हो गई थी। पश्चिम जिले की पुलिस ने मेड़ता (नागौर) और ब्यावर से पकड़कर लाई। शेष आरोपियों की तलाश में टीमें जगह-जगह दबिश दे रही है।