महादेव मंदिर से स्पीकर मशीन और दानपात्र चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महादेव मंदिर से स्पीकर मशीन और दानपात्र चोरी। शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र तनावड़ा में एक महादेव मंदिर में चोरों ने सैंध लगाकर दानपात्र के साथ स्पीकर की मशीन चोरी कर ले गए। घटनाक्रम मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है,जिसमें दो संदिग्ध नजर आए हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अब पड़ताल शुरू की है। विवेक विहार पुलिस ने बताया कि तनावड़ा स्थित महादेव मंदिर में चोरों ने सैंध लगाकर दानपेटी चोरी करने के साथ स्पीकर की मशीन आदि चोरी कर ले गए। इस बारे में सिटी होम एच सेक्टर के राजेश सिंह ने चोरी की रिपोर्ट दी है। संदिज्ध का फुटेज से पता लगाने का प्रयास जारी है।
निजी फर्म में काम करने वाले श्रमिक ने लगाया फंदा
अलग अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी
शहर में अलग अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी हो गई। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि झालामंड स्थित बापूनगर निवासी अधिवक्ता राजेंद्र कच्छवाह पुत्र बद्रीलाल ने रिपोर्ट दी कि वे 18 जून को पुराना हाईकोर्ट परिसर आए थे। जहां से उनकी बाइक चोरी हो गयी। इसी तरह मदेरणा कॉलोनी राजपुरोहितों का बास निवासी पुखराज पुत्र चेनसिंह राजपुरोहित ने महामंदिर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि उसकी बाइक पावटा सी रोड ब्रिज के पास से चोरी हो गई। जबकि जोड एरिया पटेलों का बास झंवर निवासी ओमाराम पुत्र जीवाराम पटेल ने बोरानाडा पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक लेकर रिको एरिया पाल गांव आया था। जहां से अज्ञात शख्स उसकी बाइक चुरा ले गया।
