15.82 ग्राम स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार,2.09 लाख रुपए बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),15.82 ग्राम स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार,2.09 लाख रुपए बरामद। जिले की ग्रामीण पुलिस की डीएसटी की सूचना पर चामू थाना क्षेत्र में एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15.82 ग्राम स्मैक व 2,09,100 रुपए बरामद किए गए है। यह रुपए उसने स्मैक बेच कर एकत्रित किए थे।
आठ आरोपियों को लिया पुलिस अभिरक्षा में
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के निर्देशन में व वृताधिकारी वृत बालेसर राजेन्द्रसिंह के निकट सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया की सूचना पर चामू थानाधिकारी हनुमानाराम विश्नोई ने सदाशिव डिपार्टमेंटल स्टोर पर दबिश दी। वहां दिलीपसिंह पुत्र करणसिंह के कब्जे से 15.82 ग्राम स्मैक व 2,09,100 रुपए जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।
