Doordrishti News Logo

निजी फर्म में काम करने वाले श्रमिक ने लगाया फंदा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निजी फर्म में काम करने वाले श्रमिक ने लगाया फंदा।शहर के निकट मथानिया स्थित रिको एरिया में एक निजी फर्म में कार्यरत श्रमिक ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।

पिता की तरफ से मथानिया थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया गया। मथानिया पुलिस ने बताया कि नोसर बायतु बाड़मेर निवासी भीखाराम पुत्र कुंभाराम जाट ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका पुत्र 25 वर्षीय मुकेश जाट यहां मथानिया रिका एरिया में एक ट्रेडिंग कंपनी पर कार्यरत था और मजदूरी करता था।

पॉक्सो केस को वापिस लेने के लिए धमकी

रविवार की रात को वह काम खत्म कर अपने कमरे पर चला गया। सोमवार की सुबह उसके कमरें पर फंदा लगाने की जानकारी मिली। बाद में मथानिया पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। उसके आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।