पॉक्सो केस को वापिस लेने के लिए धमकी
पीड़िता को तेजाब से जलाने के लिए धमका रहा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पॉक्सो केस को वापिस लेने के लिए धमकी। शहर के माता का थान क्षेत्र में चार साल पहले दर्ज पॉक्सो प्रकरण में आरोपी अब पीडि़ता और उसके परिजन को केस वापिस लेने के लिए धमका रहा है। उसे कॉल कर तंग परेशान किए जाने के साथ तेजाब से जलाने की धमकी दी जा रही है।
पता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाश वृद्धा के गले से कंठी तोड़ भागे
पीडि़ता के पिता की तरफ से पुलिस में अब केस दर्ज कराया गया है। बदमाश द्वारा 11 मई को कॉल करना बताया जाता है।
माता का थान पुलिस ने बताया कि चार साल पहले वर्ष 2022 में थाने में पॉक्सो का केस दर्ज हुआ था। बाद में पीडि़ता राजस्थान से बाहर चली गई। आरोपी भी यहां नहीं है। मगर वह पीडि़ता को फोन कर तंग और परेशान कर रहा है। उसे केस वापिस लेने के लिए धमकाया जा रहा है।
गत 11 मई को आरोपी ने कॉल कर उसे तेजाब से जलाने की धमकी दी थी। यह पीडि़ता ने अपने परिवार को बताई। अब पिता की तरफ से माता का थान थाने में रिपोर्ट दी गई है।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

