महेश नवमी पर शोभायात्रा कल,महाप्रसादी 24 को
101 से अधिक झांकियों होंगी शोभायात्रा में
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महेश नवमी पर शोभायात्रा कल,महाप्रसादी 24 को। माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी महोत्सव 23 जून को भक्ति,सेवा और सामाजिक सरोकारों के संगम के रूप में मनाया जाएगा।महोत्सव के तहत 23 जून को शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
इसे भी पढ़ें – विक्की फाइटर मर्डर केस में पुलिस को मिली सफलता
महेश नवमी संयोजक संयोजक दिनेश राठी, वरुण बंग और महेश फोफलिया ने बताया कि मंगलवार को घंटाघर से खांडा फलसा स्थित न्याति भवन तक सुबह 10-11 बजे 101 से अधिक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकलेगी। शोभा यात्रा में राधा-कृष्ण और भगवान महेश की झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।
नागौरी गेट,महामंदिर,लाल सागर,रातानाडा,भीतरी शहर, पाल रोड,सुभाष नगर,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सहित विभिन्न क्षेत्रों की झांकियां घंटाघर से मुख्य शोभायात्रा में शामिल होंगी।शोभायात्रा के दौरान विभिन्न पुरस्कार और लकी ड्रॉ भी होगा।
महेश महाप्रसादी संयोजक महेश फोफलिया ने बताया कि 24 जून को महाप्रसादी न्यात गंगा में इतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में का संदेश दिया जाएगा। इसके बाद 25 जून को चले एक कदम मानवता के नाम हम तथा 26 जून को एक शाम खाटूश्याम के नाम और महेश मेले का आयोजन होगा।
