ग्रामीण सेवा शिविर बना जनकल्याण का प्रभावी माध्यम

  • पात्र हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
  • गोद भराई कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्रामीण सेवा शिविर बना जनकल्याण का प्रभावी माध्यम। जन कल्याण शिविरों के अंतर्गत पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत रामसिंह नगर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम साबित हुआ।

शिविर में विभिन्न विभागों ने पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत लाभार्थी नकतु पत्नी राणाराम ने अपनी दो भैंसों का बीमा कराया था,किन्तु उन्हें बीमा पॉलिसी प्राप्त नहीं हुई थी। ग्रामीण सेवा शिविर में पशुपालन विभाग ने प्रकरण का तत्काल निराकरण करते हुए लाभार्थी को मौके पर ही बीमा पॉलिसी उपलब्ध कराई।

महेश नवमी पर शोभायात्रा कल,महाप्रसादी 24 को

ग्राम पंचायत रामसिंह नगर के कृषक मदन सिंह भाटी ने बताया कि कृषि विभाग की खेत तलाई योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में उन्हें प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने के बाद खेत तलाई का निर्माण कराया, जिसके लिए विभाग से 63 हजार रुपये की अनुदान राशि मिली। ग्राम पंचायत रामसिंह नगर के कृषक सांग सिंह राम ने कृषि विभाग की गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के तहत वर्मी कम्पोस्ट बेड का निर्माण किया।

विभागीय मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण होने पर उन्हें 10 हजार रुपये की अनुदान राशि प्राप्त हुई। ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

Related posts: