विक्की फाइटर मर्डर केस में पुलिस को मिली सफलता
- मुख्य आरोपी सहित आठ हमलावर दस्तयाब
- विधि से संघर्षरत बालक संरक्षण में
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विक्की फाइटर मर्डर केस में पुलिस को मिली सफलता।शहर के व्यस्त बॉम्बे मोटर्स चौराहे से 12वीं रोड के बीच शुक्रवार देर रात हुए जानलेवा हमले और फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित आठ हमलावरों को दस्तयाब किया है। साथ ही विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षण में लिया है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत ने बताया कि हमले व फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए विक्की फाइटर की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसका साथी सन्नी हंस अस्पताल में भर्ती है। सन्नी के दोनों पैरों में फ्रैक्चर है और भागने के दौरान उसके पीठ में गोली लगी थी। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।
पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर पुरानी रंजिश को वारदात का मुख्य कारण माना जा रहा है। रिपोर्ट में नामजद विशाल पंडित और घायल सन्नी हंस के बीच आपसी रंजिश रही है। घटना वाली रात सन्नी के साथ विक्की फाइटर मौजूद था और इसी दौरान हमलावरों ने दोनों को निशाना बनाया। फायरिंग में विक्की के सिर में गोली लगी थी। जांच में सामने आया है कि बदमाश एक बाइक और दो स्कूटी पर सवार होकर मौके पर पहुंचे थे।
महेश नवमी पर शोभायात्रा कल,महाप्रसादी 24 को
आरोपियों ने पहले धारदार हथियारों से हमला किया और बाद में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात के दौरान कुल्हाड़ी का भी इस्तेमाल किया गया। हमलावर फरार होते समय कुल्हाड़ी घटनास्थल पर ही फेंक गए।
पुलिस टीमों ने इस मामले में मुख्य आरोपी अजय घारू सहित विशाल पण्डित,विश्वास तेजी उर्फ चिकू,मोहित चांवरिया,मनीष बोयत,साहिल राठी, प्रिंस घारू व हर्षित तंवर को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षण में लिया गया।
अब तक केअनुसंधान से दोनों पक्षों के बीच में आपसी रंजिश होना सामने आया है। दोनों पक्षों के विरूद्व विभिन्न थानों में कई प्रकरण दर्ज है। घटना में शामिल अन्य आरोपीगण की तलाश व अनुसंधान जारी है।
