विक्की फाइटर मर्डर केस में पुलिस को मिली सफलता
जल्द खुलासा करने का दावा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विक्की फाइटर मर्डर केस में पुलिस को मिली सफलता।शहर के व्यस्त बॉम्बे मोटर्स चौराहे से 12वीं रोड के बीच शुक्रवार देर रात हुए जानलेवा हमले और फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
इसे भी पढ़ें –कार-ट्रेलर की भिड़ंत में पति-पत्नी और बेटे की मौत
पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस जल्द ही इस मामले का पूरा खुलासा करेगी।इससे पहले पुलिस ने एक नाबालिग को संरक्षण में लिया है,जबकि एक अन्य संदिग्ध युवक को डिटेन कर उससे गहन पूछताछ की थी।
गौरतलब है कि हमले फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए विक्की फाइटर की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं उसका साथी सन्नी हंस अस्पताल में भर्ती है। सन्नी के दोनों पैरों में फ्रैक्चर है और भागने के दौरान उसके पीठ में गोली लगी थी।
चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर पुरानी रंजिश को वारदात का मुख्य कारण माना जा रहा है। रिपोर्ट में नामजद विशाल पंडित और घायल सन्नी हंस के बीच आपसी रंजिश रही है।
घटना वाली रात सन्नी के साथ विक्की फाइटर मौजूद था और इसी दौरान हमलावरों ने दोनों को निशाना बनाया। फायरिंग में विक्की के सिर में गोली लगी थी। जांच में सामने आया है कि बदमाश एक बाइक और दो स्कूटी पर सवार होकर मौके पर पहुंचे थे।
आरोपियों ने पहले धारदार हथियारों से हमला किया और बाद में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात के दौरान कुल्हाड़ी का भी इस्तेमाल किया गया। हमलावर फरार होते समय कुल्हाड़ी घटनास्थल पर ही फेंक गए।
