डिवाइडर से टकराई कार पलटी खाकर दूसरी तरफ गिरी,4 घायल

गुजरात से रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डिवाइडर से टकराई कार पलटी खाकर दूसरी तरफ गिरी,4 घायल। लूणी क्षेत्र के नेशनल हाईवे 62 पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार उछलकर सडक़ के दूसरी तरफ जाकर पलट गई। घटना मोगड़ा के पास की है। कार में कुल चार लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों को मामूली चोट आईं, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कार पाली की तरफ से आ रही थी। मोगड़ा के पास आते ही ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलटते हुए दूसरी लेन में जा गिरी। इस हादसे में कार के ऊपर का और सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

करंट से युवक की मौत परिजनों का धरना-प्रदर्शन

हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान सुनील (29) और संजय (32) के रूप में हुई है, जिन्हें सिर में गंभीर चोटें आई हैं। अश्वनी (35) और मोहन (20) को हल्की चोटें लगी हैं। ये सभी गुजरात के गांधीनगर के निवासी हैं। ये सभी अपनी निजी कार से गांधीनगर से रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे।