जोधपुर से चेन्नई समर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन 27 जून से

  • 5 फेरे लगाएगी ट्रेन
  • एसी ट्रेन में 2 सेकंड एसी और 15 थ्री टायर एसी कोच
  • जोधपुर से प्रत्येक शनिवार और चेन्नई से हर मंगलवार को होगी रवाना
  • मेड़ता,डेगाना,जयपुर,भोपाल,नागपुर,वारंगल सहित 29 स्टेशनों पर ठहराव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर से चेन्नई समर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन 27 जून से। ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने जोधपुर और चेन्नई के बीच विशेष साप्ताहिक समर हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष सेवा 27 जून से प्रारंभ होगी और कुल पांच ट्रिप संचालित की जाएगी। इससे राजस्थान और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

 यह भी पढ़िए – दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास हर स्टेज पहले प्रयास में पास कर बना चार्टर्ड अकाउंटेंट

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 04815 जोधपुर-चेन्नई बीच साप्ताहिक समर हॉलीडे स्पेशल 27 जून से 25 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार रात 9.20 बजे जोधपुर से रवाना होगी तथा सोमवार रात 8 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04816 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर समर हॉलीडे स्पेशल 30 जून से 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार शाम 5.15 बजे चेन्नई से प्रस्थान कर गुरुवार रात 8.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार ट्रेन कुल 19 आईसीएफ कोच के साथ संचालित होगी। रेक संरचना में 2 सेकंड एसी, 15 थ्री टियर एसी कोच तथा 2 एसएलआर कोच शामिल किए गए हैं।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 29 स्टेशनों पर ठहरेगी। इनमें मेड़ता रोड,डेगाना, मकराना,कुचामन,फुलेरा,जयपुर,दुर्गापुरा,सवाई माधोपुर,सोगरिया, बारा, छबड़ा,गुगोर,रुठियाई, गुना,बीना,भोपाल,इटारसी,नागपुर,बल्हारशाह,सिरपुर,कागजनगर,मंचियारल,वारंगल,खम्मम,विजयवाड़ा, बापटला,चिराला,ओंगोल, नेल्लौर,गुडूर और नया दुपेटा शामिल हैं।

रेलवे का मानना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सीट उपलब्ध होंगी और राजस्थान से दक्षिण भारत की यात्रा अधिक सुविधा जनक बनेगी।

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026