Doordrishti News Logo

रेलवे कैटरिंग स्टॉल संचालन निलंबित,पे एंड यूज अनुबंध समाप्त

शिकायतों पर रेलवे की सख्ती

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे कैटरिंग स्टॉल संचालन निलंबित,पे एंड यूज अनुबंध समाप्त। यात्रियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रेल प्रशासन ने स्टेशन पर संचालित सुविधाओं के विरुद्ध कार्रवाई की है।

 इसे भी पढ़िए – ट्रेन के तत्काल टिकट के दुरुपयोग का मामला पकड़ा

जोधपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार निरीक्षण एवं प्राप्त शिकायतों के आधार पर जोधपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर कैटरिंग स्टॉल के संचालन को ओवरचार्जिंग की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा संबंधित लाइसेंसधारी पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा पे एंड यूज सुविधा में लगातार अधिक शुल्क वसूली (ओवरचार्जिंग) की शिकायतें सामने आने पर भी रेलवे प्रशासन ने संबंधित अनुबंध को 24 जून 2026 से समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में यात्रियों को बेहतर एवं पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नए अनुबंध के लिए 23 जून 2026 को ई-ऑक्शन आयोजित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने पे एंड यूज लाइसेंसधारी पर भी नियमों के उल्लंघन के चलते दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। रेलवे ने स्पष्ट किया कि यात्रियों से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली या सेवा गुणवत्ता में कमी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी और आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।