ट्रेन के तत्काल टिकट के दुरुपयोग का मामला पकड़ा

रेलवे की सतर्कता से खुला फर्जी पीआरएस स्टेशनरी पर बनाया गया रिजर्वेशन टिकट प्रकरण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेन के तत्काल टिकट के दुरुपयोग का मामला पकड़ा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में तत्काल टिकट के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है,जिसने रेल यात्रियों को सतर्क रहने का संदेश दिया है। देखने में टिकट पूरी तरह असली प्रतीत हो रहा था। उस पर यात्रा का पूरा विवरण,श्रेणी और पीएनआर संख्या भी दर्ज थी लेकिन जांच में यह सामने आया कि टिकट रेलवे का अधिकृत दस्तावेज नहीं था,बल्कि नकली पीआरएस स्टेशनरी पर तैयार किया गया जाली टिकट था।

रेलवे स्टेडियम में आधुनिक वातानुकूलित जिम शुरू

मामले की जानकारी देते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि यह प्रकरण फलोदी पीआरएस काउंटर से जारी किए गए तत्काल टिकट से जुड़ा है। टिकट ट्रेन संख्या 15067, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस वीकली स्पेशल में बरहनी से बांद्रा टर्मिनस तक थ्री एसी श्रेणी के लिए पीएनआर संख्या 2519682268 पर जारी दर्शाया गया था।

समय और दूरी ने बढ़ाया शक
जांच के दौरान एक महत्व पूर्ण तथ्य सामने आया, जिसने पूरे मामले पर संदेह पैदा कर दिया। टिकट फलोदी पीआरएस से 16 जून को सुबह 10 बजे जारी किया गया था, जबकि यात्रा बरहनी स्टेशन से 17 जून को सुबह 7:15 बजे प्रस्तावित थी। इतनी कम अवधि में फलोदी से जारी मूल टिकट का भौतिक रूप से बरहनी स्टेशन तक पहुंचना संभव नहीं था। इसी असामान्यता के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया।

जैसे-जैसे सत्यापन प्रक्रिया आगे बढ़ी,यह स्पष्ट हुआ कि टिकट पर दर्ज यात्रा विवरण रेलवे रिकॉर्ड से मेल खा रहा था,लेकिन जिस पीआरएस स्टेशनरी पर टिकट तैयार किया गया था,वह अधिकृत नहीं थी। इसका अर्थ यह निकला कि वास्तविक डेटा का उपयोग कर फर्जी दस्तावेज तैयार किया गया था।

जांच में खुलासा और कार्रवाई
मामले का खुलासा तब हुआ जब जैसलमेर के वाणिज्य निरीक्षक मानका राम परिहार ने फलोदी स्टेशन पर टिकट जांच के दौरान प्रारंभिक स्टेशन की दूरी को लेकर संदेह जताया। इसके बाद विशेष सत्यापन के निर्देश दिए गए और टिकट जांच दल द्वारा विस्तृत जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान संबंधित चार यात्रियों से वैध टिकट प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे मूल और अधिकृत टिकट प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद उन्हें रेलवे नियमों के तहत कुल 9,440 रुपये की वसूली की गई।

और बढ़ेगी निगरानी
रेलवे प्रशासन ने ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी पीआरएस केंद्रों पर विशेष रजिस्टर रखा हुआ है। इसमें दूसरे स्टेशनों से शुरू होने वाले तत्काल टिकटों का विस्तृत रिकॉर्ड रखा जाता है तथा आवश्यकता पड़ने पर उनका नियमित सत्यापन भी किया जाता है जैसा इस मामले में किया गया।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत माध्यमों से ही टिकट खरीदें,अनधिकृत एजेंटों या दलालों से बचें,यात्रा से पहले पीएनआर और टिकट विवरण की जांच करें तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचित करें।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की सतर्कता और समय पर की गई जांच से इस प्रकार की धोखाधड़ी पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026