210 कबाड़ी गोदामों की सघन चैकिंग
- कमिश्ररेट पुलिस का विशेष अभियान
- कबाड़ी गोदामों की सघन चैकिंग
- सुरक्षा एवं सत्यापन व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),210 कबाड़ी गोदामों की सघन चैकिंग। शहर में कानून- व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने,चोरी के माल की खरीद-फरोख्त पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कवाड़ी गोदामों में सुरक्षा मानकों की सुनिश्चित पालना के लिए पुलिस आयुक्त शरत कविराज के गुरूवार की सुबह 6 बजे से 10 बजे तक पुलिस आयुक्तालय के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष कवाड़ी गोदाम चैकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी.के सुपरविजन में पुलिस आयुक्तालय के समस्त वृत सहायक पुलिस आयुक्त अधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित कवाड़ी गोदामों को चैक करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समस्त थाना अधिकारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित कवाड़ी गोदामों की सूची एवं पुलिस आयुक्त के निर्देशों की पालना में अलग-अलग टीमें बना कर उन्हें ब्रीफ कर कवाड़ी गोदाम चैकिंग अभियान के लिए रवाना किया गया।
210 कवाड़ी गोदाम चैक किए,सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश
पुलिस द्वारा कबाड़ी गोदाम चैकिंग अभियान के दौरान लगभग 210 कवाड़ी गोदाम चैक किए गए। जिनके संचालक या मालिक का नाम पता तथा मोवाइल नंवर व साथ ही कार्यरत स्टाफ का नाम पता, मोवाइल नंबर को भी अंकित कर सूची बनाई गई। कवाड़ी गोदामों में कार्यरत कर्मचारियों के पुलिस वेरीफिकेशन करवाने के लिए निर्देश दिए गए तथा सुरक्षात्मक आवश्यक उपकरण जैसे अग्निशमन साधन एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए गए।
अग्नि उपकरणों के बारे में भी जुटाई जानकारी
कवाड़ मालिकों को कबाड़ में आगजनित घटना होने पर तुरंत पुलिस व अग्नि शमन केंद्र को तत्काल सूचित करने तथा कार्यरत स्टाफ को समय-समय पर कवाड़ को चैक करने एवं आग बुझाने संबंधित आवश्यक उपकरण हर समय तैयार रखने तथा समस्त कर्मचारियों को आग बुझाने का प्रशिक्षण आवश्यक रूप से देने के लिए निर्देश दिए गए।
सामान देने वालों के नंबर भी अंकित करने के निर्देश
कबाड़ी का सामान लाकर देने वालों के नाम,पता व मो.नं.रजिस्टर में अंकित करने तथा साथ ही कबाड़ में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या चोरी की वस्तु आने पर तुरंत पुलिस थाना/पुलिस नियन्त्रण कक्ष 100/112 पर तत्काल सूचित करने व रख-रखाव के लिए कवाड़ी गोदाम मालिकों को उचित दिशा निर्देश दिए गए।
आमजन से पुलिस की अपील
पुलिस ने आमजन से आग्रह किया कि आपके आस-पास क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी, अनैतिक,अवैध शराब/मादक पदार्थ विक्री व संदिग्ध व्यक्ति आदि की जानकारी होने पर इसकी सूचना तुरंत संबंधित पुलिस थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष 100/112 व व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर सूचना देवें।
