घर से निकले युवक का शव मोरिया पुल के नीचे मिला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर से निकले युवक का शव मोरिया पुल के नीचे मिला।शहर के निकट चौखा स्थित परिहारों का बास से एक युवक सुबह के समय अपने घर से निकल गया। बाद में उसका शव चौखा मोरिया पुल के नीचे मिला। मृतक की पहचान के बाद मर्ग की कार्रवाई की गई। वह शराब का आदी था।
चार गिरफ्तार डोडा पोस्त, अफीम और एमडी ड्रग बरामद
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि परिहारों का बास चौखा निवासी मुकेश पुत्र बाबूलाल ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 35 वर्षीय जितेंद्र परिहार कलर का कार्य करता था। वह शराब का आदी था। 17 जून की सुबह वह बिन बताए घर से निकल गया। बाद में उसका शव चौखा स्थित मोरिया पुल के नीचे मिला। पुलिस ने शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम करवाया और परिजन के सुुपुर्द किया। किसी प्रकार का शकसुबह जाहिर नहीं किया गया।
