Doordrishti News Logo

भारत भाग्य विधाता का 16 जून को जोधपुर सहित राजस्थान में निःशुल्क शो

TNAI का नर्सों को तोहफा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), भारत भाग्य विधाता का 16 जून को जोधपुर सहित राजस्थान में निःशुल्क शो। ट्रेन्ड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TNAI) राजस्थान की ओर से नर्सिंग समुदाय के सम्मान में फिल्म भारत भाग्य विधाता का निःशुल्क विशेष प्रदर्शन मंगलवार 16 जून को जोधपुर में होगा।

TNAI राजस्थान के प्रेसिडेंट डॉ.जोगेंद्र शर्मा की पहल पर हो रहे इस शो का उद्देश्य नर्सों की राष्ट्रसेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान देना है।

परिलाभ भुगतान में 6 माह की देरी से भड़का जलदाय कर्मचारी संघ

फिल्म 26/11 मुंबई हमले पर आधारित है और उन अनसुने नर्स नायकों को समर्पित है जिन्होंने संकट में भी मानवता और सेवा की मिसाल पेश की। डॉ.शर्मा ने कहा कि नर्सिंग समुदाय हमेशा आपदा- आपातकाल में अग्रिम पंक्ति पर रहता है। यह फिल्म नर्सों के साहस को दिखाने के साथ नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगी।

प्रदर्शन जोधपुर के साथ जयपुर,कोटा,भरतपुर, सीकर,बीकानेर,उदयपुर, नाथद्वारा,अलवर और श्रीगंगानगर में भी होगा। नर्सिंग अधिकारी,शिक्षक और विद्यार्थी शामिल होंगे।