Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीजेएस में शुक्रवार को 45 वर्ष से ऊपर के 500 महिला-पुरुषों का सुव्यवस्थित टीकाकरण हुआ। अस्पताल में अब तक 6323 से अधिक वैक्सीनेशन हो चुकी है।
चिकित्सालय प्रभारी डॉ हिम्मत सिंह शेखावत ने बताया कि चिकित्सालय में आसपास की कॉलोनियों के 500 महिला पुरुषों ने 1 दिन में वैक्सीन लगवाई। उन्होंने बताया कि वैक्सीन कार्य में डॉ चारू, मेल नर्स हरि सिंह भाटी, रुकना चौधरी, सरोज चारण, लीला चैहान, ललिता परिहार,सामी विश्नोई, संतोषी चौधरी व संतोष चौधरी ने पूरा सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि व्याख्याता संतोष शेखावत, नवरत्न कंवर, मधु चौधरी, कमलेश व संगीता देथा टीकाकरण कार्यक्रम में पूरा सहयोग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच, समाजसेवी रणवीर सिंह कछवाहा अन्य लोगों ने वैक्सीन लगवाई। अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सभी ने संतोष जाहिर किया।

वैक्सीन लग गई अब सुरक्षित हैं

डॉक्टर शेखावत ने बताया कि महिला व पुरुषों के वैक्सीन लगने के बाद उनके चेहरे पर संतुष्टि व आत्मविश्वास के भाव नजर आ रहे थे। बातचीत करने पर वैक्सीन लगवाने वालों ने कहा कि हम अब हम पूरी तरह सुरक्षित हैं कोरोना से लड़ने के लिए उन्होंने राज्य सरकार की टीकाकरण व्यवस्था की प्रशंसा की। टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान इंसीडेंट कमांडर व जेडीए उपायुक्त नीरज मिश्रा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि सुव्यवस्थित तरीके से टीकाकरण हो रहा है, आगे भी इसी तरह की व्यवस्थाएं बनाए रखनी है। डॉ अशोक सिंह राठौड़ ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया।

ये भी पढ़े :- मीडिया की भूमिका हर अवसर पर महत्वपूर्ण-प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह

Related posts:

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

February 12, 2026

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026