इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी से होटल में दुष्कर्म
केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी से होटल में दुष्कर्म।शहर के शास्त्रीनगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक होटल में किशोरी से दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। पीडि़ता के परिजन की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। आरोपी से किशोरी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों बाद में मिलने लगे थे।
अत्यधिक शराब सेवन और मिर्गी रोग से पीड़ित की मौत
फिलहाल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता के परिजन ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि गत एक साल पहले उसकी नाबालिग पुत्री का संपर्क एक युवक से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर हुआ था। जिस पर दोनों मिलने लगे थे। सालभर से आरोपी युवक उसको होटल में ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
