Doordrishti News Logo

अत्यधिक शराब सेवन और मिर्गी रोग से पीड़ित की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अत्यधिक शराब सेवन और मिर्गी रोग से पीड़ित की मौत। शहर के नौ मील मंडोर इंडस्ट्रीयल एरिया में काम करने वाले श्रमिक की अत्यधिक शराब सेवन और मिर्गी रोग के चलते अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। मृतक के भाई की तरफ से मंडोर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुुपुर्द किया गया।

मंडोर पुलिस के अनुसार लोहावट के हनुमान सागर भेड निवासी लक्ष्मणराम पुत्र हरूराम जाट ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई खुमाराम यहां मंडोर 9 मील स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में मजदूरी करता था। वह मिर्गी रोग से पीडि़त होने के साथ शराब का सेवन करता था। अत्यधिक शराब सेवन करने और मिर्गी का दौरा आने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया।