नाबालिग से होटल में दुष्कर्म
फोटो वीडियो को लेकर ब्लैकमेल का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाबालिग से होटल में दुष्कर्म। जिला पश्चिम के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी का अगवा का होटल में दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने इस दौरान उसके फोटो लेने के साथ वीडियो भी बना दिया। अब फोटो वीडियो से उसे ब्लैकमेल कर परेशान किया जा रहा है। पीडि़ता के परिजन की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दी गई है। आईटी एक्ट एवं पॉक्सो में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की मां की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि आरोपी 2 जून की रात्रि के समय उसकी नाबालिग पुत्री को जान पहचान का फायदा उठाकर संपर्क किया उसे एक होटल पर लेकर गया। जहां पर नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। बाद में उसने फोटो खींचने के साथ वीडियो भी बना दिया। फोटोज और वीडियो से वह उसकी पुत्री को ब्लैकमेल कर रहा है। उसे वायरल करने की धमकी दी जा रही है।
