जोधपुर, शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने शुक्रवार को एक हत्या के मामले के सह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी लिखमाराम ने बताया कि सेक्टर 18 स्थित राज क्लिनिक में नरेश की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस पर हत्या का मुख्य आरोपी चौखा निवासी टहल पुत्र चेतन राम को गिरफ्तार कर लिया था। हत्या में सहयोगी लोगा उर्फ लोग राज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले के अनुसार 4 मई को सोची समझी साजिश के तहत टहल और लोगा ने मिलकर नरेश की निर्मम हत्या कर दी थी। गौरतलब है कि टहल की सगाई हो रखी थी टहल को संदेह था कि नरेश उसकी मंगेतर से फोन पर बातें करता है, ऐसे में कई बार उन दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ लेकिन साजिश के तहत टहल और लोगा ने नरेश को राज क्लिनिक पर बुलाया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
ये भी पढ़े :- निजी क्लिनिक में युवक की लोहे की रॉड मार कर हत्या
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

