निजी अस्पताल में लगी आग

  • अफरातफरी मची
  • समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निजी अस्पताल में लगी आग।शहर के पावटा क्षेत्र में एक अस्पताल में बुधवार देर शाम आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर लगी,जहां निर्माण कार्य चल रहा था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

डॉ.सिंघल व डॉ.नीतू के बाल स्वास्थ्य उपकरण को डिजाइन पेटेंट

आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार पावटा चौराहा से आगे मंडोर रोड पर सोना हॉस्पिटल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में आज शाम करीब साढ़े सात बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडय़िां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना के कारण जोधपुर के पावटा क्षेत्र की मुख्य सडक़ पर यातायात प्रभावित हो गया और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम खुलवाया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था,जहां शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग भडक़ गई। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।