एमडीएम अस्पताल में जटिल चेहरे की सर्जरी सफल
20 वर्षीय मनीष स्वस्थ होकर घर लौटा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएम अस्पताल में जटिल चेहरे की सर्जरी सफल। एमडीएम अस्पताल के दंत रोग विभाग में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त चेहरे की जटिल सर्जरी सफल रही। 20 वर्षीय मरीज मनीष जोशी पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गया।
ऑपरेशन का नेतृत्व डॉ. चंद्रशेखर चट्टोपाध्याय ने किया। टीम में डॉ.चारू चौहान,डॉ.ममता पटेल,डॉ. आयुष गर्ग और डॉ.सुगंधा जैन शामिल थे।एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. प्रमिला और डॉ.राकेश ने सहयोग दिया। नर्सिंग स्टाफ निर्मला चौहान, अशोक,मनीषा,तुलछा राम,मोतीलाल,धर्माराम और ओटी नर्सिंग कर्मी आरोग्य पूरे समय मौजूद थे।
प्रिंसिपल डॉ.बीएस जोधा, सुपरिन्टेंडेंट डॉ.विकास राजपुरोहित और दंत विभाग के एचओडी डॉ. विकास देव ने पूरी टीम को बधाई दी। अस्पताल प्रशासन ने इसे टीमवर्क, विशेषज्ञता और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
