Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र किला रोड कलाल कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से बदमाशों ने पिटाई की। इसका वीडियो आज दिन में वायरल हो गया। घायल युवक को गंभीर हालत में मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके भाई की तरफ से कुछ नामजद लोगों के खिलाफ नागौरी गेट थाने में रिपोर्ट दी गई है। इन लोगों के बीच पूर्व से रंजिश चली आ रही है और केस बाजी भी हो रखी है।

नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि कलाल कॉलोनी किला रोड निवासी दिनेश पुत्र किशोर कलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई महेश उर्फ शेरू कलाल किला रोड पर एक स्कूल के पास से निकल रहा था। तब मिश्रीलाल, गजेंद्र एवं गुलशन आदि ने हथियारों से लैस होकर उसके भाई पर जानलेवा हमला किया। इससे उसके सिर एवं पैर पर गंभीर चोटें लगी। उसके भाई को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों के बीच में रंजिश चली आ रही है। पहले भी मुकदमेंबाजी हो रखी है।

ये भी पढ़े :- कांस्टेबल पर लगा सैक्सुअल हरेसमेंट का आरोप

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026