किराना व्यापारी की जेब में रखे चाइनीज मोबाइल में ब्लास्ट
पेंट में आग लगी -पैर-अंगुलियां बुरी तरह जले
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),किराना व्यापारी की जेब में रखे चाइनीज मोबाइल में ब्लास्ट। शहर में एक किराना व्यापारी की पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक बम की तरह ब्लास्ट हो गया। इसके बाद मोबाइल में आग लग गई। व्यापारी के घुटने के ऊपर (जांघ) का हिस्सा और हाथ की अंगुलियां गंभीर रूप से झुलस गईं। तड़पते हुए व्यापारी ने खुद को बचाने के लिए जेब से जलता हुआ फोन बाहर निकालने की कोशिश की,तो उनके हाथ की अंगुलियां जल गईं।
आसाराम को बाहर के खाने के साथ मिलेगा अल्कलाइन वॉटर
घटना मंडोर कृषि मंडी इलाके में सोमवार दोपहर में हुई। लाल सागर इलाके के रहने वाले घायल व्यापारी गोपाल सोनी (39) को तुरंत मंडोर के सैटेलाइट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण मंगलवार सुबह उन्हें महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन डॉ.राजेश गालवा की देखरेख में व्यापारी का इलाज चल रहा है।
