Doordrishti News Logo

जोधपुर कमिश्ररेट में बदले छह एसीपी

ग्रामीण में भी तैनात तीन आरपीएस के तबादले

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर कमिश्ररेट में बदले छह एसीपी। पुलिस मुख्यालय ने 141 आरपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें जोधपुर कमिश्नरेट और जोधपुर ग्रामीण में तैनात कई आरपीएस के भी तबादले किए गए हैं।

कमिश्नरेट में एसीपी वेस्ट और सेंट्रल का तबादला किया गया है,जबकि एसीपी प्रतापनगर और बोरानाडा के प्रमोशन के बाद यहां नए अधिकारी लगाए गए हैं। आईपीएस (प्रोबेशनर) प्रतीक सिंह के तबादले के बाद खाली हुए एसीपी ईस्ट के पद पर हरजीराम चौधरी को लगाया गया है।

किराना व्यापारी की जेब में रखे चाइनीज मोबाइल में ब्लास्ट

कमिश्नरेट से एसीपी वेस्ट छवि शर्मा को वृत्ताधिकारी उदयपुर लगाया गया है। गौरतलब है कि छवि शर्मा बहुचर्चित साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थियों में हुई मौत को लेकर बनाई गई एसआईटी की चीफ थीं। उनके नेतृत्व में इस मामले की गुत्थी को सुलझाया गया था।

एसीपी सेंट्रल मंगलेश चुंडावत का तबादला भी वृताधिकारी पाली शहर के पद पर किया गया है। आरपीएस अधिकारी संदीप सिंह को एसीपी सेंट्रल,नतिशा जाखड़ को एसीपी प्रताप नगर,नरेंद्र कुमार पारीक को एसीपी बोरानाडा,हरजीराम चौधरी को एसीपी ईस्ट,रतन सिंह राजपुरोहित को एसीपी ट्रैफिक वेस्ट,दीपक कुमार मीणा को एसीपी वेस्ट लगाया गया है।

जोधपुर ग्रामीण में भंवर लाल बुनकर को वृत्ताधिकारी भोपालगढ़, मनीष देव विश्वकर्मा को वृत्ताधिकारी बिलाड़ा और प्रदीप सिंह चारण को वृताधिकारी ओसियां के पद पर लगाया गया है।