Doordrishti News Logo

उचियारड़ा में बड़ी नकबजनी का खुलासा तीन शातिर गिरफ्तार

  • गहनों को पिघलाकर खरीद करने वाले दुकानदार से सोना चांदी बरामद
  • 12 लाख नगद भी जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उचियारड़ा में बड़ी नकबजनी का खुलासा तीन शातिर गिरफ्तार। शहर के एयर पोर्ट थाना क्षेत्र में गत 19 मई को उचियारड़ा के रहने वाले श्रवणराम प्रजापत के मकान में 15 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चोरी के प्रकरण का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए तीन शातिरों को पकड़ा है। संदिग्ध कार की पतारसी के बाद घटना का खुलासा हो पाया। पुलिस ने 12 लाख नगद,चांदी की दो सिल्ली और 89 ग्राम सोने की एक बट्टी खरीददार से जब्त की है। आरोपियों ने गहनों को पिघलाकर बेच दिया था।

एयरपोर्ट थानाधिकारी संतोष चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज होने पर पुलिस की टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखे और एक संदिग्ध ग्रे रंग की कार का पता लगाया। कार बाद में नाथों का बास सिवांची गेट तक एक कमरे पर आकर रूकी। तब एएसआई गणेशीलाल वहां पहुंचे। तब घर के अंदर डेडीसरा फलोदी निवासी दुर्गेश उर्फ दुर्गा राम पुत्र गोरधनराम मेघवाल, सिवांचीगेट सिंधियों का बास निवासी नवीन उर्फ रॉकी पुत्र राजू भाटी एवं पांचवीं रोड ईदगाह बादमा अस्पताल के पास रहने वाले सोनू उर्फ फतेहराज पुत्र जगदीश सुनार मिले। गहन पूछताछ में इन्होंने चोरी करना स्वीकार किया।

जोधपुर मंडल ने जुर्माने के रूप में वसूले 1.61 करोड़ रुपए

थानाधिकारी संतोष चौधरी ने बताया कि सोने चांदी को आरोपियों ने पिघलाकर दुकानदार को बेच दिया। जिस पर 12 लाख रुपए नगद,दुकान की तस्दीक कर दुकानदार से चांदी की दो सिल्ली दो किलो ग्राम एवं सोने की एक बट्टी 89 ग्राम की जब्त की गई। आरोपियों को पांच दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस टीम में यह भी रहे शामिल :-
पुलिस टीम में एएसआई ज्ञानपाल,हैडकांस्टेबल रामखिलाड़ी,एएसआई भंवराराम,राकेश सिंह, हैडकांस्टेबल अमरसिंह, भंवरलाल आदि शामिल थे।

Related posts:

मतदान सामग्री व EVM संग्रहण हेतु पोलिटेक्निक कॉलेज में विस्तृत व्यवस्था

September 10, 2026

ईवीएम व निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान दल रवाना

September 10, 2026

आत्महत्या का संबंध व्यक्ति की मनोदशा से है: डॉ.गहलोत

September 10, 2026

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026