Doordrishti News Logo

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड के सेक्टर 12 में 15 अप्रैल से अब तक 65 पॉजिटिव केस आ चुके हैं जिनमें से 15 रिकवर हो चुके हैं 3 अन्यत्र ट्रांसफर, 5 हॉस्पिटल में तथा 41 एक्टिव केस होम कवारेन्टीन हैं। इस क्षेत्र में इन दिनों कोरोना से एक तथा दो अन्य मृत्यु भी हो चुकी है।
एक घर या गली में 3 पॉजिटिव आने पर कण्टेन्मेंट जोन बनाये जाते हैं और 12 सेक्टर में अब तक 6 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं।

survey conducted by chb 12sector containment zone

क्षेत्र में कोरोना का इतना प्रसार होते हुए भी पॉजिटिव व्यक्तियों द्वारा आइसोलेशन नियमों का उल्लंघन करने पर आज जिला प्रशासन जोधपुर द्वारा क्षेत्र का दौरा किया गया। मसूरिया जॉन के इंसीडेंट कमांडर व निगम उपायुक्त रोहित कुमार और एसीपी नीरज शर्मा के साथ मसूरिया जोन के चिकित्सा प्रभारी डॉ ज्ञानेंद्र जोशी, डॉ प्रहलाद कच्छवाहा, डॉ संदीप सोनी ने पुलिस दल के साथ क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया।

survey conducted by chb 12sector containment zone

आइसोलेशन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही प्रस्तावित की। क्षेत्र के बीएलओ डॉ धर्म नारायण माथुर ने कंटेनमेंट जोन को निगम से सील्ड करवाने का निवेदन किया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिक पूर्ण सिंह राजपुरोहित, सुधीर व्यास, गोविंद पारवानी, दीपक सोनी सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन की सकारात्मक कार्यवाही के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े – पाक विस्थापितों के लिये बिना आधार हो कोविड टीकाकरण-प्रोफेसर अय्यूब

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026