Doordrishti News Logo

मारवाड़ गौरव व गौ सेवा सम्मान शनिवार को

40 का होगा सम्मान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारवाड़ गौरव व गौ सेवा सम्मान शनिवार को। गौ सेवा,मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित फर्स्ट इंडिया न्यूज का तीसरा मारवाड़ गौरव एवं गौ सेवा सम्मान समारोह शनिवार 6 जून को अपराह्न 3:15 बजे लहरिया रिसोर्ट में होगा।

16 सितंबर को मेघ ऋषि जयंती:जोधपुर में निकलेगी कलश यात्रा

मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे। आयोजन फर्स्ट इंडिया न्यूज के चेयरमैन एन्ड एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र तथा सीईओ एवं प्रबंध संपादक पवन अरोड़ा के सानिध्य में संपन्न होगा।

जोधपुर संभाग के रेजिडेंट एडिटर राजीव गौड़ और वरिष्ठ प्रबंधक कमल पुरोहित ने बताया कि समारोह में राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत,संसदीय मंत्री जोगाराम पटेल, सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत,उद्योग राज्य मंत्री केके बिश्नोई,पशुपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,विधायक देवेंद्र जोशी और अतुल भंसाली शामिल होंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र से महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी, अचलानंद गिरि,महंत राम प्रसाद,गोविन्द राम शास्त्री और साध्वी प्रीति प्रियंवदा मौजूद रहेंगी।

सीनियर एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत और वाइस प्रेसिडेंट विशाल माथुर के मार्गदर्शन में होने वाले इस समारोह में संभागीय आयुक्त केएल स्वामी, रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह, बीएसएफ आईजी एमएल गर्ग,पुलिस कमिश्नर शरत कविराज,जिला कलेक्टर आलोक रंजन,जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी, नगर निगम आयुक्त राहुल जैन,डिस्कॉम एमडी डॉ. भंवर लाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शिरकत करेंगे।

समारोह की शुरुआत गौ पूजन से होगी। इसके बाद गौ सेवा,मानव सेवा, चिकित्सा,शिक्षा,प्रशासन, कला,संस्कृति और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली 40 से अधिक विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी विजय मेहता,प्रेम कुमार जोशी,डॉ.बीएस जोधा, डॉ.रंजना देसाई,डॉ.फतेह सिंह भाटी,डॉ.विकास राजपुरोहित, डॉ.अफजल हकीम,डॉ.संजय कृष्ण व्यास, हस्तीमल सारस्वत, राजेंद्र पालीवाल,पंडित मोहित दाधीच,होड़ल सिंह,राजेंद्र सिंह राखी,कुम्भ सिंह पातावत,डॉ. स्वाति शर्मा,तरनिजा मोहन राठौड़, जगदीश जाट,सुरेश बिश्नोई,विमला गट्टानी,मुकेश भारतीय,अशोक भाटी और डॉ.गुलाम अली कामदार प्रमुख हैं।आयोजकों का कहना है कि यह समारोह गौ संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जनजागरण का सशक्त माध्यम बनेगा।