16 सितंबर को मेघ ऋषि जयंती:जोधपुर में निकलेगी कलश यात्रा
पहली बार होगा जिला स्तरीय आयोजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),16 सितंबर को मेघ ऋषि जयंती:जोधपुर में निकलेगी कलश यात्रा। मेघवाल समाज के आराध्य देव मेघ ऋषि की जयंती पहली बार जोधपुर जिला स्तर पर 16 सितंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।
8 बजे बाद शराब बेची तो खैर नहीं: 5 दुकानों के लाइसेंस निलंबित
रावण चबूतरा मैदान से शोभा यात्रा के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। गांव-शहर से पहुंचने वाली अद्भुत झांकियां आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेंगी। इनमें मेघ ऋषि की कपड़ा बुनने की झांकी विशेष चर्चा में रहेगी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा में शामिल होंगी।
समाजसेवी कालुराम सोनेल ने बताया कि शोभायात्रा 5वीं रोड, शनिश्चर जी का थान, जालोरी गेट,सोजती गेट और गोल बिल्डिंग सरदारपुरा होते हुए वापस रावण चबूतरा मैदान पहुंचकर सभा में बदल जाएगी। सभा में समाज सुधार,बालिका शिक्षा, युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने और महिलाओं के अधिकारों पर मंथन किया जाएगा।
संत महात्मा मेघवाल समाज की संस्कृति और कला का बखान करेंगे। जयंती को लेकर प्रचार तेज है। हर रविवार जिले के अलग-अलग हिस्सों में आम सभाएं आयोजित हो रही हैं।
आयोजन की तैयारियों में सोहनलाल लखानी, नथमल खीची,प्रो.ताराम गौतम,जोरा राम मेहरड़ा, महामंडलेश्वर स्वामी आत्माराम,निर्भय दास,लक्ष्मण दास बाघराणा,घनश्याम मेघवाल,भींयाराम इणकिया,अमरलाल कड़ेला,किशोर गुणपाल, गोपाराम डोली,पार्षद सुरेश मेघवाल,सतीश गुणपाल,परसराम मेहरड़ा,भीखाराम गोधा, श्यामलाल बोचीया सहित दर्जनों लोग जुटे हुए हैं।
