कायलाना में मिला युवक का शव
दुर्घटना व आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कायलाना में मिला युवक का शव।कायलाना झील में बुधवार सुबह एक शव मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। उसने आत्महत्या की अथवा दुर्घटनवश झील में गिर गया। इसकी जांच चल रही है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब सात बजे सिद्धनाथ रोड पर एक लावारिस बाइक खड़ी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोर भरत चौधरी को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचकर जांच के दौरान झील के किनारे जूते एवं बाइक की चाबी मिलने पर आशंका हुई कि कोई व्यक्ति पानी में डूब गया है।
इसके बाद गोताखोर भरत चौधरी ने अपनी टीम के सदस्यों मूलाराम,ओमप्रकाश,वेलाराम, सुरेश अली,भागीरथ एवं महिपाल को बुलाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
व्यक्तियों की संख्या के आधार पर हो रही पेयजल सप्लाई: सियोल
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने झील से एक युवक का शव बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के पास मिले पहचान दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान मेघवालों का बास नांदड़ा कला बनाड़ निवासी मोड़ाराम पुत्र गोपाराम के रूप में की तथा परिजनों को सूचना दी। परिजनों द्वारा पहचान की पुष्टि के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

