Doordrishti News Logo

आपत्तिजनक मैसेज और कालिंग कर घर में घुसने का प्रयास,केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपत्तिजनक मैसेज और कालिंग कर घर में घुसने का प्रयास,केस दर्ज। शहर के माता का थान स्थित पंचवटी कॉलोनी में एक महिला को आपत्तिजनक मैसेज करने,अश्लील वार्तालाप कर कॉलिंग करने और जबरन घर में घुसने का प्रकरण पुलिस में दर्ज हुआ है। अज्ञात शख्स के खिलाफ पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।

माता का थान पुलिस ने बताया कि पंचवटी कॉलोनी मगरापूंजला क्षेत्र की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि अंजान शख्स द्वारा उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज किए जा रहे हैं। वह उसे कॉल कर अश्लील वार्तालाप कर रहा है।

कीटनाशक सेवन से युवती की मौत

2 जून की रात को वह दरवाजा खोलकर जबरन घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा।
चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। माता का थान पुलिस ने बताया कि अज्ञात शख्स का पता लगाया जा रहा है।