Doordrishti News Logo

निवेश में दोगुना मुनाफे का झांसा देकर 30 लाख का फ्रॉड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निवेश में दोगुना मुनाफे का झांसा देकर 30 लाख का फ्रॉड। शहर में फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर दोगुना मुनाफा दिलाने का लालच देकर करीब 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीडि़त ने जोधपुर पुलिस उपायुक्त पूर्व को परिवाद दिया जिसके बाद महामंदिर थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।

पुलिस ने बताया कि बावड़ी बेरा मगरा पूंजला निवासी नरेन्द्र गहलोत पुत्र बालकिशन ने पुलिस को दी रिपोर्ट मे बताया है कि जून 2025 में उनके पुराने परिचित पुरुषोत्तम मारू ने वाट्सएप कॉल कर उनसे मुलाकात का समय मांगा। बाद में पुरुषोत्तम मारू एवं रामाराम गोदारा उनसे इन्कम टैक्स कॉलोनी स्थित स्थान पर मिले और स्वयं को फोरेक्स ट्रेडिंग व्यवसाय से जुड़ा बताते हुए निवेश का प्रस्ताव रखा।

महिला इंफ्लुन्सर ने जहर खाकर किया सुसाइड का प्रयास

दोनों ने बताया कि उनकी कंपनी का पंजीकृत कार्यालय काजरी रोड स्थित उम्मेद हाइट्स की पांचवीं मंजिल पर संचालित है तथा मुख्य कार्यालय दुबई में है। उन्होंने कहा कि कंपनी के जोधपुर में 100 से अधिक ग्राहक हैं और निवेश पर प्रतिमाह 8 प्रतिशत तक लाभ दिया जाता है।

आरोपियों ने कहा कि फोरेक्स ट्रेडिंग जल्द ही भारत में पूर्ण रूप से वैध हो जाएगी और इसमें निवेश की गई राशि 24 माह में लगभग दोगुनी हो जाएगी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार में निवेश के माध्यम से 15 से 20 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ का भी भरोसा दिलाया गया।

लाभ का आश्वासन दिया, मूल रकम भी डूबी 
आकर्षक रिटर्न व बड़े मुनाफे के आश्वासनों से प्रभावित होकर पीड़ित ने विभिन्न किश्तों में करीब 30 लाख रुपए का निवेश किया। प्रारंभ में भरोसा बनाए रखने के लिए लाभ का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में न तो मूल राशि वापस मिली और न ही लाभ। पीड़ित नरेन्द्र गहलोत ने आरोप लगाया कि उनके साथ सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई है।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026