Doordrishti News Logo

महिला इंफ्लुन्सर ने जहर खाकर किया सुसाइड का प्रयास

  • अस्पताल में भर्ती
  • सोशल मीडिया पर सुसाइड की पोस्ट भी डाली

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला इंफ्लुन्सर ने जहर खाकर किया सुसाइड का प्रयास। सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रोलिंग और कथित मानसिक प्रताडऩा से परेशान एक महिला इन्फ्लुएंसर ने आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित गोदारों की ढाणी निवासी अनिता बिश्नोई सोशल मीडिया पर सक्रिय इन्फ्लुएंसर हैं। बुधवार सुबह उन्होंने कथित रूप से घर में रखा विषाक्त पदार्थ पी लिया। उनकी तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने तत्काल उन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि इस कदम से कुछ घंटे पहले अनिता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की थी।

10.140 किलो अवैध डोडा बरामद

पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि आज के बाद आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी। पोस्ट सामने आने के बाद परिवार के लोग चिंतित हो गए थे। अनिता के पति दीनाराम ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से उनकी पत्नी को सोशल मीडिया पर लगातार निशाना बनाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि अनिता राजस्थान की संस्कृति, सामाजिक विषयों और जागरूकता से जुड़े वीडियो बनाती हैं। हाल ही में महिलाओं की वेशभूषा को लेकर बनाए गए एक वीडियो के बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा था। घटना के समय दीनाराम घर पर नहीं थे।

एक परिचित से सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी मिलने पर वे तुरंत घर पहुंचे,जहां अनिता की हालत बिगड़ी हुई थी। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी है और परिजन उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026