आधा किलो चांदी और दानपेटी के रुपए चुरा ले गए
ज्वैलरी शॉप का शटर उठाकर घुसे चोर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आधा किलो चांदी और दान पेटी के रुपए चुरा ले गए। शहर के निकट झंवर स्थित चिरायों की ढाणी के एक ज्वैलरी शॉप में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से आधा किलो चांदी के आइटम और दानपेटी से 15 हजार रुपए चोरी कर ले गए।
दुकानदार रात को दुकान मंगल कर घर गया था। सुबह ग्रामीणों ने दुकान का शटर उठा होने की जानकारी दी। चोरी की सूचना पर झंवर पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज से अब चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
झंवर पुलिस ने बताया कि जानादेसर झंवर निवासी मूलचंद पुत्र आईदानराम सोनी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक ज्वैलरी शॉप चिरायों की ढाणी में है। 31 मई की रात को वह दुकान मंगल कर अपने घर चला गया था। अगले दिन यानी 1 जून को सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि दुकान का शटर ऊपर हो रखा है और खुला है।
एक्सपो प्लेटफार्म पर इंवेस्टमेंट के नाम पर एक करोड़ की ठगी
वह दुकान पर पहुंचा। यहां आकर पता लगा कि अज्ञात चोरों ने दुकान में लगी दानपेटी से 12-15 हजार की नगदी, चांदी की तीन पायल जोडिय़ां तकरीबन 350 ग्राम,चांदी की अंगुठियां 20-25 तकरीबन 90 ग्राम एवं बिछुडियां 20-30 जोड़ी जो 50-60 ग्राम थी। वह सब चोर ले गए। सारा सामान अस्त व्यस्त कर दिया गया। झंवर पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
