आरएलपी का महंगाई- बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन

  • कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़े कार्यकर्ता
  • पुलिस से नोकझोंक -सरकार के खिलाफ नारेबाजी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आरएलपी का महंगाई- बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन।राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते पेट्रोल- डीजल के दामों के खिलाफ मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट के गेट बंद किए तो गुस्साए कार्यकर्ता बैरिकेड्स और लोहे के गेट पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।

प्रदर्शन के दौरान आरएलपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर जाने पर अड़े थे,लेकिन पुलिस ने गेट बंद कर दिए। इसके बाद कई युवा कार्यकर्ता गेट के ऊपर चढक़र ही नारेबाजी करने लगे।

रेलवे ने पास व्यवस्था का डिजिटलाइजेशन

आरएलपी के प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रभारी रामदीन चौधरी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम छह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को कम करने,नए रोजगार का सर्जन करने की मांग की गई। साथ ही पेपर लीक की घटनाएं रोकने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि राजस्थान की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

अपराधों का ग्राफ बढऩे से स्थिति बेहद खराब,दयनीय और सोचनीय हो गई है। इसके अलावा गैस सिलेंडर की किल्लत दूर करने, पेयजल संकट का समाधान करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं,लेकिन पेपर लीक हो जाता है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में पानी कनेक्शन का वादा किया गया था, लेकिन उसमें भी घोटाला हुआ।

भाजपा गौ माता के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन जैसलमेर में जिस तरीके से गायों के कंकाल मिले उस पर कोई बोलने वाला नहीं है। भैराणा में साधु संत अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार नहीं सुन रही है। उन्होंने जोजरी नदी में प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया। प्रदर्शन में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता थान सिंह डोली,राजेंद्र छब्बरवाल,राजूराम खोजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026