भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव नौ जून से
प्रतिदिन होगी विशेष पूजा-अर्चना और यज्ञ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव नौ जून से। पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर नौ से 15 जून तक पांचवी रोड स्थित सरगरा समाज की बगेची में सात दिवसीय भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन विशेष पूजा- अर्चना,यज्ञ तथा भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा।
कथा का वाचन एवं प्रवचन कथाकार आचार्य देवजोशी द्वारा किया जाएगा।
महोत्सव के प्रथम दिवस नौ जून को देहशुद्धि,नांदी श्राद्ध,श्रीगणेश एवं पितृ स्थापना पूजन के साथ दोपहर में कलश यात्रा तथा भागवत पोथी यात्रा निकाली जाएगी। सायं काल दीप प्रागट्य,कथा माहात्म्य एवं आरती का आयोजन होगा।
दूसरे दिन महाभारत कथा,भगवान के विभिन्न अवतारों की कथा,कपिल जन्म,परीक्षित एवं कलियुग आगमन तथा शिव चरित्र का वर्णन किया जाएगा। तीसरे दिन विशेष पितृ तर्पण पूजन के साथ जड़भरत,ध्रुव,अजामिल एवं प्रह्लाद जैसे महान भक्तों के चरित्रों का श्रवण कराया जाएगा। चौथे दिन लक्ष्मीनारायण एवं शिव पूजन के पश्चात समुद्र मंथन,वामन अवतार,गंगा अवतरण,श्रीराम जन्म तथा श्रीकृष्ण प्रागट्य(नंद महोत्सव) की कथाएं होंगी।
आरएलपी का महंगाई- बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन
पांचवें दिन विशेष पितृकार्य स्वरूप नीलोद्रार पूजन तथा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं एवं गोवर्धन चरित्र का वर्णन किया जाएगा। छठे दिन समस्त पितरों के मोक्ष एवं उद्धार हेतु पिंडदान पूजन के साथ श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह कथा एवं प्रत्यक्ष विवाह महोत्सव का आयोजन होगा।
अंतिम दिन 15 जून को श्रीमहाविष्णुयाग यज्ञ, उत्तर पूजा एवं समापन संस्कार संपन्न होंगे। कथा में श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन,वैकुण्ठ गमन,परीक्षित मोक्ष तथा कलियुग के विशेष वर्णन के साथ भागवत कथा का समापन किया जाएगा।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

