एक माह बाद पकड़ी गई शातिर नकबजन गैंग
नागौर,नोखा बीकानेर, दईजर,मगजी की घाटी मण्डोर में भी चोरी करना स्वीकार किया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक माह बाद पकड़ी गई शातिर नकबजन गैंग। शहर की मंडोर पुलिस ने 28 अप्रैल को एक सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर नकबजन को पकड़ा है। आरोपी ने इससे पहले नागौर,बीकानेर के नोखा, मगजी घाटी मंडोर में भी चोरियां करना बताया है।
पकड़े गए अभियुक्त से अब माल बरामदगी के प्रयास जारी है। प्रकरण में एक अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया था। मंडोर थाना अ धिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि 28 अप्रैल को सांवरलाल पुत्र मिश्रीलाल ने रिपोर्ट दी थी।
एएनटीएफ ने किया दो एमडी फैक्ट्रियों का खुलासा
इसमें बताया कि उसका घर आंगणवा पाबूजी के मंदिर के पास है। 25 अप्रैल को सुबह गांव को निकला। 26 को दिन में उसका पुत्र और पुत्री घर पर ताला लगाकर 02 बजे मामा के घर पर गए। जो पास में है एक प्लॉट छोड़ के है । तीन युवक एक्टिवा पर आए और घर पर ताले तोडक़र चोरी कर गए। घर से 7 मादलिया सोने के व 1.5 किलो चांदी व 1.80 लाख रूपए चोरी कर गए।
थानाधिकारी शेषकरण ने बताया कि पुलिस की गठित टीम द्वारा विशेष स्रोत व सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी सहायता से बदमाशों की पहचान के प्रयास किए गए। मुखबिर सूचना के आधार पर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर दस्तयाब किया गया।पूछताछ में आरोपियों द्वारा वारदात करना स्वीकार किया गया।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
थानाधिकारी शेषकरण ने बताया कि प्रकरण में अब मदेरणा कॉलोनी निवासी शोएब उर्फ पोया पुत्र मो.इकबाल, मालियों की प्याउ मदेरणा कॉलोनी निवासी सोहेल खान पुत्र इकबाल एवं दरगाह चौक मदेरणा कॉलोनी निवासी आदिल खान पुत्र मो.रहीस को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में एएसआई शेषाराम, कांस्टेबल साहब राम,इमीलाल, प्रदीप एवं सुरेश आदि शामिल थे।
