हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कड़ी प्रतिक्रिया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कड़ी प्रतिक्रिया। मंडोर गार्डन में टॉय ट्रेन की सवारी के दौरान 5 वर्षीय मासूम बच्ची अनायरा की दर्दनाक मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
अशोक गहलोत ने कहा कि जोधपुर विकास प्राधिकरण को इस हादसे के जिम्मेदारों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर प्रतिक्रिया लिखते हुए कहा कि जोधपुर के मंडोर उद्यान में टॉय ट्रेन के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्ची अनायरा की मृत्यु होना बेहद दुःखद है।
एक माह बाद पकड़ी गई शातिर नकबजन गैंग
जोधपुर विकास प्राधिकरण को इस हादसे के जिम्मेदारों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और ऐसी एसओपी बनानी चाहिए ताकि इस प्रकार के हादसों की पुनरावृत्ति न हो। बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी माकूल प्रबंध इस ट्रेन में करें। बच्ची के माता पिता के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

