Doordrishti News Logo

एएनटीएफ ने किया दो एमडी फैक्ट्रियों का खुलासा

छह आरोपी गिरफ्तार -मध्यप्रदेश के तस्करों के साथ यूट्यूब से सीखा एमडी बनाना

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एएनटीएफ ने किया दो एमडी फैक्ट्रियों का खुलासा। एंटी नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बाड़मेर ओर जोधपुर में अलग- अलग जगह कार्रवाई करते हुए दो एमडी फैक्ट्री को पकड़ा है। टीम ने 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

कर्जे में डूबे तस्करों ने मध्यप्रदेश के तस्करों से संपर्क कर उन्हें जोधपुर बुलाया। इसके बाद यूट्यूब से एमडी बनाने की विधि सीखी। फिर एमडी बनानी शुरू की। टीम ने बड़ी मात्रा में कैमिकल जब्त किया है, जबकि एक कार को भी जब्त किया गया है।एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार ने बताया कि एएनटीएफ को मारवाड़ इलाके में अवैध मादक- पदार्थ की फैक्ट्रियों चलने का इनपुट मिला रहा था।

इसी दौरान बाड़मेर के धनाऊ थाना इलाके में एमडी फैक्ट्री की जानकारी सामने आई। पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और संदिग्ध सामग्री के साथ आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने अवैध 2-ब्रोमो, 4 मिथाइल प्रोपिओफेनोन कैमिकल से भरे जैरीकेन को भी जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

रहवासीय मकान पर पुलिस की रेड

बाड़मेर में पकड़े गए आरोपी नारायणराम ने पूछताछ में बताया कि उसका घर जोधपुर जिले के कापरड़ा थाना इलाके के रामड़ावास कलां में है। वहां एमडी बनाने के उपकरण और कैमिकल रखे हुए हैं। वहां एमडी बनाई थी, लेकिन वह प्रोपर नहीं बन पाई।पूछताछ में नारायण राम ने बताया कि वह मजदूरी के लिए बेंग्लुरू गया था,वहां स्टील- फर्नीचर की दुकान पर काम करने लगा। इस दौरान मध्य प्रदेश के प्रेमसिंह,विजयपाल और सुमेरसिंह से दोस्ती हो गई।

सभी धीरे-धीरे नशा करने लग गए। उसने वापस गांव में आकर शादी कर ली। नशे के लिए पत्नी के गहने तक बेच दिए। कर्जे में डूब गया। आरोपी नारायणराम का दोस्त अशोक भी नशे की लत का आदि था। उसने भी अपना पैसा डबल करने के लिए शेयर मार्केट में पैसा लगाया, लेकिन पैसा तो डबल नहीं हुआ। कर्जे में डूब गए।

वापस बेंग्लुरू गए तो वहां दोस्तों के साथ मिलकर एमडी बनाने की प्लानिंग की। उसने अपने सभी दोस्तों को जोधपुर बुलाकर एमडी बनाने की प्लानिंग शेयर की। सभी मिलकर यूट्यूब से देखकर एमडी बना रहे थे,लेकिन हर बार एमडी बन तो जाती,लेकिन जल जाती।

यह माल हुआ बरामद
टीम ने बाड़मेर से एमडी बनाने के लिए अवैध कैमिकल 2 ब्रोमो,4 मिथाइलप्रोपिओफेनाने से भरे ड्रम बरामद किए हैं। इनका कुल वजन 42.660 किलोग्राम है। एक कार भी जब्त की। इनके अलावा जोधपुर से भी भारी मात्रा में कैमिकल बरामद किया है।

टीम ने मुख्य आरोपी रामडावास तहसील पीपाड़ कापरड़ा जोधपुर निवासी नारायणराम पुत्र सूरजा राम,केरिया थाना चितलवाना जालोर निवासी अशोक कुमार पुत्र हनुमानाराम और मध्य प्रदेश के रहने वाले सुमेर सिंह पुत्र भगवानसिंह, प्रेमसिंह पुत्र फूंदा सिंह,विजय पाल सिंह पुत्र नागू सिंह,हेमाराम पुत्र हमीराराम को गिरफ्तार किया है।