जोधपुर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार में लाखों के गबन का केस दर्ज
- संविदा विक्रेता इंचार्ज पर लगा लाखों के गबन का आरोप
- सरदारपुरा थाने में दर्ज हुआ मामला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार में लाखों के गबन का केस दर्ज। जोधपुर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लिमिटेड के सुपर मार्केट व प्लास्टिक एवं कोकरी अनुभाग, सहकार भवन के संविदा विक्रेता सीपी.खत्री के खिलाफ गबन का केस दर्ज कराया गया है। उन पर भण्डार के माल स्टॉक चोरी राशि 56,65,415.01 एवं माल नकद बिक्री करके नकद बिक्रय राशि 29,01,832.00 रुपए भण्डार में कम जमा करवाकर गबन एवं दुरूपयोग करने का आरोप लगा है।
मामला मेडिकल सुपर वाइजर एवं कार्यवाहक अधिकारी मांगीलाल टाक की तरफ से दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लिमिटेड जोधपुर प्रशासन स्तर से प्लॉट संख्या 338-339 पीएफ ऑफिस मैन रोड, रामनगर स्थित किराये का सुपर मार्केट का शुभारम्भ 23 अक्टूबर 2015 को किया गया था। इस सुपर मार्केट के संचालन के लिए चौहाबो निवासी सीपी खत्री को जॉब वर्क आधार पर भण्डार के कार्यालय- आदेश क्रमांक 1903 17.10.15 के द्वारा 500 रूपए के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पर माल कमी व डम्प व अवधिपार सामान इत्यादि समस्त जिम्मेदारी का भण्डार के पक्ष में इकरार-नामा निष्पादित कर नियोजित किया गया था तथा भण्डार के नियमित कार्मिक राजेंद्र कुमार अग्रवाल द्वारा 500 रुपए के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पर सीपी खत्री सुपर मार्केट रामनगर की समस्त माल स्टॉक/माल कमी की जिम्मेदारी सम्बंधी निष्पादित कर भण्डार के पक्ष में प्रस्तुत किया गया।
यह मोदी युग का भारत है जो घर में घुसकर मारता है: शेखावत
भण्डार प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ष 31 मार्च को संचालित किये जाने वाले बिकी आउटलेट्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन कार्यालय उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ, जोधपुर के माध्यम से करवाया जाता रहा है। गत 31 मार्च को भी भौतिक सत्यापन कराया गया। सुपर मार्केट सहकार भवन का 31 मार्च 2026 तक माल स्टॉक दायित्व राशि 81.56,380.80 रुपए एवं भण्डार में कम जमा करवाई गई नकद राशि 28,93,184.00 रुपए की पृथक-पृथक दायित्व सूचना प्रेषित की गई गई थी।
अनिरूद्ध जोशी निरीक्षक (कार्यकारी) एवं भौतिक सत्यापनकर्ता द्वारा 05 अप्रैल 2026 को अपनी टिप्पणी अंकित करते हुए सुपर मार्केट का कुल माल स्टॉक राशि 73,72,610 .80 रुपए प्रमाणित किया गया है,जिसके अनुसार भण्डार का दायित्व स्टॉक राशि 81,56,380.80 73,72,610.80 7, 83,770.00 रुपए की माल कमी सुपर मार्केट सहकार भवन के पक्ष में निकाली गई है।
सुपर मार्केट सहकार भवन के इंचार्ज सीपी खत्री संविदा विक्रेता द्वारा वक्त भौतिक सत्यापन की एक्सल सूचियों में मैन्युअली योग में अन्तर कर राशि 73,72,610.80 31,19,295.93 42,53,314.87 रुपए का अधिक माल स्टॉक का भौतिक सत्यापन करवाया गया है।
इस प्रकार 31 मार्च 2026 को सुपर मार्केट सहकार भवन इंचार्ज सीपी खत्री संविदा विक्रेता की दायित्व शाखा के अनुसार कुल दायित्व राशि 81.56,380.80 31.19,295.93 (वास्तविक भौतिक सत्यापन माल स्टॉक राशि) 50,37,084.87 रु. की माल स्टॉक कमी रही है।
